मालदीव से सभी भारतीय सैनिकों की वापसी हुई

मालदीव से भारतीय सैनिकों का आखिरी जत्था भी देश लौट आया है। मालदीव सरकार ने कहा कि भारत ने मालदीव से अपने सभी सैनिकों को वापस बुला लिया है।

राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू ने देश से सभी भारतीय सैनिकों को वापस बुलाने के लिए 10 मई की समयसीमा निर्धारित की थी। राष्ट्रपति कार्यालय की मुख्य प्रवक्ता हिना वलीद ने बताया कि मालदीव में तैनात भारतीय सैनिकों के अंतिम जत्थे को वापस भेज दिया गया है। हालांकि उन्होंने भारतीय सैनिकों की सटीक संख्या की जानकारी नहीं दी। भारतीय सैन्यकर्मी भारत की ओर से उपहार में दिए दो हेलीकॉप्टरों और डोर्नियर विमान के संचालन तथा रखरखाव के लिए मालदीव में तैनात थे। इससे पहले मालदीव सरकार ने घोषणा की थी कि 51 सैनिकों को सोमवार को भारत वापस भेज दिया गया। वहां 89 भारतीय सैनिक थे।

  • ये भी पढ़े..

    कराची आतंकी हमले पर भारत का कड़ा जवाब, पाकिस्तान के आरोपों को बताया बेबुनियाद

    Share Add as a preferred…

    ओमान में दिल का दौरा पड़ने से प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम में डूबा पूरा इलाका

    Share Add as a preferred…