भागलपुर में महिला पुलिस पदाधिकारी से हथियार छीनने का प्रयास

भागलपुर के शाहकुंड थाना क्षेत्र के मकंदपुर गांव में मारपीट की घटना को लेकर पहुंची महिला पुलिस पदाधिकारी से धक्का-मुक्की करने और हथियार छीनने का प्रयास करने की घटना घटी है। इसे लेकर पुलिस पदाधिकारी दिव्या कुमारी द्वारा उसी गांव के छह लोगों को नामजद और पांच-छह अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

थानाध्यक्ष जयनाथ शरण ने कहा कि दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिलने पर महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल को दिवा गश्ती के दौरान भेजा गया था। मारपीट की घटना का बीच-बचाव करने पर एक दर्जन लोग पुलिस के साथ उलझ गए। महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे और हथियार छीनने का प्रयास करने लगे।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…