पशुपति कुमार पारस ने केन्द्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा, कहा : हमारे साथ हुई नाइंसाफी

सियासी गलियारे से इस वक्त एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि केन्द्रीय मंत्री पद से रालोजपा के सुप्रीमो पशुपति कुमार पारस ने इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग पर उनसे कोई बात नहीं की गई है लिहाजा वे मंत्री पद से इस्तीफा दे रहे हैं। मंगलवार को नई दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर पशुपति कुमार पारस ने केन्द्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की और कहा कि मैंने इस्तीफा भेज दिया है। इसके साथ ही पशुपति कुमार पारस ने कहा कि उनके साथ नाइंसाफी हुई है। उन्होंने पूरे लगन के साथ NDA की सेवा की है लेकिन अब दरकिनार किए जाने के बाद उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ गहन मंथन करने के बाद ये बड़ा फैसला लिया है।

इसके साथ ही पशुपति कुमार पारस ने कहा कि सीट शेयरिंग के मसले पर उनसे बातचीत तक नहीं की गई। हालांकि, फिर भी उन्होंने सीट बंटवारा के ऐलान का इंतजार करते रहे लेकिन अब वे इंतजार नहीं करेंगे।

ये भी पढ़े..

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

Share Add as a preferred…

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…