‘NDA में सीट बंटवारा हो गया, महागठबंधन के लोग कब करेंगे?’, सम्राट चौधरी का बड़ा हमला

लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया गया है, यह चुनाव सात चरणों में किया जाएगा. इन सबके बीच एनडीए गठबंधन में सीट का बंटवारा हो गया है. उधर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के किस सीट पर कौन कंडिडेट होगा, इसके लिए अभी तक कुछ तय नहीं हुआ है. इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी आज दिल्ली से पटना पहुंचे के बाद पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए नया दावा कर दिया है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए में सीट शेयरिंग हो गई है निश्चित तौर पर सभी सीटों पर इस बार एनडीए के उम्मीदवार ही चुनाव जीतेंगे. उन्होंने दावा ठोकते हुए कहा कि बिहार की जनता इस बार 40 में से 40 सीट एनडीए गठबंधन को देने का काम करेगी. वहीं महागठबंधन पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वो कब सीट का बंटवारा करेंगे या क्या करेगा इसके बारे में हम नहीं जानते लेकिन हम इतना जरूर जानते हैं कि वह मैदान में किसी उम्मीदवार को कहीं से भी उतार दें उन्हें सफलता नहीं मिलने वाली है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए ने सीट शेयरिंग कर ली है. इस बार लोकसभा चुनाव में बिहार में 40 में से 40 सीट एनडीए गठबंधन इस बार जीतने का काम करेगी. महागठबंधन किसी भी तरह के उम्मीदवार को मैदान उतारेगी तो भी एनडीए गठबंधन को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

ये भी पढ़े..

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

Share Add as a preferred…

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…