ठंड से आज भी नहीं मिलेगी राहत… शीतलहर को लेकर अलर्ट

बिहार में पटना सहित 12 जिले गया, मुजफ्फरपुर, फारबिसगंज, सबौर, गोपालगंज, जमुई, वैशाली, औरंगाबाद, बांका, सिवान एवं कैमूर सोमवार को भीषण शीत दिवस रहे। पटना सहित 14 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

6.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबौर, बांका व मोतिहारी में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं राजधानी का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित 19 जिलों में घने कोहरे के साथ शीत दिवस व अन्य जिलों में बहुत घने कोहरे के साथ भीषण शीत दिवस की स्थिति को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

ये भी पढ़े..

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच अलर्ट: PMCH में 20 बेड का विशेष वार्ड तैयार, पूरे बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने तेज की तैयारी

Share Add as a preferred…