बदल सकता है मौसम का मिजाज, 17 या 18 को यहां होगी बारिश

झारखंड में मकर संक्रांति पर मौसम का मिजाज ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। केवल भोर में कोहरा छाया रहेगा। दिन में धूप खिली रहेगी। कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची के मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 17 और 18 जनवरी को झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है।

राजधानी रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, गोड्डा, देवघर, सिमडेगा, गुमला, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम में बारिश हो सकती है। आगामी 19 और 20 जनवरी को मौसम साफ रहेगा।

गुजरे 24 घंटों में झारखंड में मौसम का मिजाज शुष्क रहा। कहीं-कहीं शीतलहर जैसी स्थिति रही। सबसे ज्यादा पारा 28.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रहा, वहीं सबसे कम पारा 4.8 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में दर्ज किया गया।

ये भी पढ़े..

नगर निकायों में लागू होगी बिहार खरीद अधिमानता नीति-2024, स्थानीय उद्यमों को मिलेगा लाभ

Share Add as a preferred…