चलती स्कूटी पर प्रेमी जोड़े की अश्लील हरकत, वीडियो हुआ वायरल, अब पुलिस लगाएगी क्लास ?

सोशल मीडिया पर वायरल रील्स या वीडियो का क्रेज इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोग अपने दैनिक जीवन या फिर प्राइवेट मोमेंट्स को भी इस पर अपलोड कर दे रहे हैं. ऐसा सिर्फ इलिए किया जा रहा है ताकि वायरल हो सके या फिर लोगों का ध्यानाकर्षण कर सकें. ऐसा ही वीडियो एक कपल का वायरल हो रहा है. इसमें एक लड़का स्कूटी चला रहा है और उसकी गोद में लड़की बैठी हुई है.

सोशल मीडिया पर @bandrabuzz नाम के हैंडल से यह वीडियो अपलोड किया गया है. 3 हजार से अधिक लोगों ने देखा है. सड़क पर तेजी से लच रही स्कूटी पर कपल एंजॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं. ऐसा लग रहा साल 2019 में आई संदीप बंगा की फिल्म ‘कबीर सिंह’ को रिक्रिएट कर रहे हैं. फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा अडवाणी ने ऐसे ही सीन में किस करते हुए नजर आए थे.

बताया जा रहा है कि ये वीडियो मुंबई में रिकॉर्ड की गई है. इस वीडियो में कपल बाइक की जगह स्कूटी चला रहे हैं और एक दूसरे को गले लगा रहे हैं. वीडियो के वायरल होते ही पुलिस को सूचना दी गई. वहीं कई लोगों ने कपल की गैर जिम्मेदाराना हरकत को लेकर फटकार लगाई है. वहीं, ट्रैफिक पुलिस से इन कपल के खिलाफ कारवाई करने की मांग की गई है.

इस वायरल वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किया है. एक शख्स ने लिखा कि कपल बस वीडियो से दूसरों लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “यह साहस नहीं है, चरम मूर्खता है.” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “मुझे कोई भी ऐप के बारे में बताएं, जो ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले की शिकायतों पर विचार करता हो.”

  • ये भी पढ़े..

    मछली उत्पादन को मिलेगी नई उड़ान: बिहार सरकार बनाएगी जलकृषि आधारभूत संरचना विकास निगम

    Share Add as a preferred…

    जीविका के 2,446 नवनियुक्त कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र, मंत्री बोले- महिला रोजगार योजना लागू करने वाला पहला राज्य है बिहार

    Share Add as a preferred…