फसल कटाई का त्योहार लोहड़ी देश के विभिन्‍न हिस्सों में मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

देशभर में आज लोहड़ी का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लोहड़ी को सर्दी की लंबी रातों का अंत माना जाता है और यह गर्मी के लंबे दिन का स्‍वागत करता है। यह गन्‍ने की कटाई से जुड़ा हुआ पर्व है।

पंजाब के गांवों में लोहड़ी गन्‍ने की फसलों की कटाई के बाद मनाई जाती है। गन्‍ने के ताजे रस का उपयोग खीर और गुड़ बनाने में होता है। यह त्‍यौहार सामाजिक सदभावना और एकता का प्रतीक माना जाता है।

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री ने आशा व्‍यक्‍त की कि यह त्‍यौहार सभी को खुशि‍यां, समृद्धि और स्‍वास्‍थ्‍य प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री ने ये कामना भी की है कि सब लोग लोहड़ी का त्‍यौहार अपने प्रियजनों के साथ हर्षोल्‍लास के साथ मनायें।

  • ये भी पढ़े..

    मछली उत्पादन को मिलेगी नई उड़ान: बिहार सरकार बनाएगी जलकृषि आधारभूत संरचना विकास निगम

    Share Add as a preferred…

    जीविका के 2,446 नवनियुक्त कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र, मंत्री बोले- महिला रोजगार योजना लागू करने वाला पहला राज्य है बिहार

    Share Add as a preferred…