मुंबई के डाऊन टाऊन इमारत में लगी भीषण आग, 7वीं मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा

मुंबई से सटे डोंबिवली के पास खोनी पलावा की डाऊन टाऊन इमारत में भीषण आग लगी है। बताया जा रहा है कि सातवे मंजिल पर शॉर्ट सर्किट हुआ,जिसकी वजह से आग लगी। इस इमारत में तीसरी मंजिल तक लोग रहते हैं।

पुलिस के मुताबिक, समय रहते सभी रहिवासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जानकारी मिली है कि आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की मौके पर 5 गाड़ियां पहुंची हैं। ये आग दोपहर करीब 2 बजे लगी थी।

डाऊन टाऊन इमारत में इतनी भीषण आग बिल्डिंग के मीटर बॉक्स से फैली। इसके बाद ये आग केबल और वायर के ज़रिए बाकी फ्लोर के गैलरी एरिया में तक फैल गई।  दमकल विभाग की मौके पर 5 गाड़ियों ने मिलकर फिलहाल आग पर काबू पा लिया है। राहत की बात है कि इसमें कोई भी शख्स फंसा नहीं है।

  • ये भी पढ़े..

    मछली उत्पादन को मिलेगी नई उड़ान: बिहार सरकार बनाएगी जलकृषि आधारभूत संरचना विकास निगम

    Share Add as a preferred…

    जीविका के 2,446 नवनियुक्त कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र, मंत्री बोले- महिला रोजगार योजना लागू करने वाला पहला राज्य है बिहार

    Share Add as a preferred…