I.N.D.I.A. गठबंधन के अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खरगे, नीतीश ने संयोजक बनने से किया इनकार

INDI गठबंधन की बैठक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इंडी गठबंधन का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं संयोजक पद का प्रस्ताव नीतीश कुमार को दिया गया लेकिन उन्होंने ये पद लेने से इनकार कर दिया। अब ममता बनर्जी से चर्चा के बाद संजोयक पद का फैसला किया जाएगा। बता दें कि इंडी गठबंधन की बैठक में 10 पार्टियां शामिल हुई हैं।

नीतीश कुमार ने क्या कहा?

नीतीश ने कहा कि मेरी किसी पद में दिलचस्पी नहीं है। कांग्रेस से ही संयोजक बनना चाहिए। गौरतलब है कि आज INDI अलायंस की वर्चुअल बैठक हो रही है। इस बैठक की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एवं एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार समेत अन्य नेता नजर आ रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी मौजूद हैं। बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद हैं। बता दें कि बैठक के एजेंडे के बारे में जानकारी देते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा था कि इस बैठक में सीट बंटवारे के साथ ही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ और कुछ अन्य विषयों को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर का शक्ति प्रदर्शन, बोले- 35 साल में नेता आगे बढ़े, जनता वहीं की वहीं

    Share Add as a preferred…

    बिहार पंचायत चुनाव 2026: पुराने परिसीमन पर ही होंगे चुनाव, आरक्षण रोस्टर बदलेगा; पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा ऐलान

    Share Add as a preferred…