15 से पटना के रास्ते चलेगी अगरतला तेजस

अगरतला तेजस 15 जनवरी से मालदा टाउन, भागलपुर, जमालपुर, पटना होते हुए आनंद विहार के लिए रवाना होगी। समय सारणी जारी कर दी गई है। रेलवे ने 20501 व 20502 अगरतला-आनंद विहार-अगरतला तेजस राजधानी को कटिहार-बरौनी-पाटलिपुत्र के बजाए मालदा टाउन-भागलपुर-जमालपुर-पटना के रास्ते चलाने का निर्णय लिया है।

पूर्व मध्य रेल के पीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 15 जनवरी से ट्रेन संख्या 20501 सोमवार को 15:10 बजे खुलकर मंगलवार को 18:25 बजे भागलपुर, 19:25 बजे जमालपुर रुकते हुए 22:10 बजे पटना जंक्शन पहुंचेंगी।

20502 बुधवार को 19:50 बजे खुलकर गुरुवार को 00:35 बजे कानपुर, 8:00 बजे पटना जंक्शन, 11:35 बजे जमालपुर, 12:35 बजे भागलपुररुकते हुए शुक्रवार को 15:40 बजे अगरतला पहुंचेगी।

ये भी पढ़े..

पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Share Add as a preferred…

जीविका के 2,446 नवनियुक्त कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र, मंत्री बोले- महिला रोजगार योजना लागू करने वाला पहला राज्य है बिहार

Share Add as a preferred…