भागलपुर में आज से घटेगा दिन का तापमान, ठंड बढ़ने के आसार

भागलपुर जिले में बुधवार से ठंड बढ़ सकती है। पछुआ हवा की गति थोड़ी बढ़ने के आसार हैं। इसके असर से तापमान में कमी आ सकती है जिससे ठंड बढ़ेगी। यह स्थिति 14 जनवरी तक रहेगी।

हवा की गति औसतन पांच किमी प्रति घंटा रह सकती है। बीएयू के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि सुबह में कोहरा रहेगा जबकि दिन में हल्की धूप निकलेगी। सब्जियों में भी जरूरत के अनुसार सिंचाई करें। पिछेती आलू को झुलसा रोग तथा माहू कीट से सरसों को बचाने के लिए इनकी फसलों का निरीक्षण करते रहें।

इधर 24 घंटे में मौसम के मिजाज में आए बदलाव की बात करें तो दिन का तापमान 7 डिग्री बढ़कर 23 और न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री घटकर 8 डिग्री रहा।

सुबह घना कोहरा छाया रहा और दिन चढ़ने के साथ धूप खिली। लेकिन यह कमजोर थी।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार; नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में शराबबंदी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, मुरली पहाड़ पर 12 थानों से जब्त 1,115 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

    Share Add as a preferred…