उत्तराखंड: चमोली में लैंडस्लाइड के कारण बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद, प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए की ये व्यवस्था

उत्तराखंड के चमोली जिले में लगातार बारिश के बाद बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-7) पर लैंडस्लाइड की खबर है। जानकारी के मुताबिक, पीपलकोटिम के पास हाईवे पर पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने के कारण सड़क बंद हो गई है।

बारिश जारी रहने के कारण क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन के बाद पागलनाला, गुलाबकोटी और हेलंग सहित कई अन्य स्थानों पर भी राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। चमोली जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए तीर्थयात्रियों को गौचर, कर्णप्रयाग और नंदप्रयाग जैसे सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है।

उत्तर-पश्चिम हिमालय क्षेत्रों में तेज बारिश जारी

उत्तर-पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में मानसूनी बारिश का तीव्र दौर जारी रहने के कारण कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं और भूस्खलन के कारण कई लोग फंस गए। इस सब के बीच, लोग अपनी जान जोखिम में डालकर खतरनाक हिस्सों को पार करने की कोशिश भी कर रहे थे।

उत्तरकाशी जिला प्रशासन के मुताबिक, बुधवार शाम करीब पांच बजे धरासू के पास चट्टान गिरने से गंगोत्री हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ है। हाईवे बंद होने से कई गाड़ियां फंसी हुई हैं। कल्याणी में यमुनोत्री हाईवे भी प्रभावित है। बारिश से दोनों धामों (गंगोत्री और यमुनोत्री) की यात्रा प्रभावित हुई है।

मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि मैंने सभी जिलाधिकारियों और प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की है। मैंने बाढ़ में फंसे लोगों की मदद करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि उन्हें भोजन और अन्य जरूरतमंद चीजें मिलें, लैंडस्लाइड से प्रभावित सड़कों को जल्दी से साफ करें।

  • ये भी पढ़े..

    मछली उत्पादन को मिलेगी नई उड़ान: बिहार सरकार बनाएगी जलकृषि आधारभूत संरचना विकास निगम

    Share Add as a preferred…

    जीविका के 2,446 नवनियुक्त कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र, मंत्री बोले- महिला रोजगार योजना लागू करने वाला पहला राज्य है बिहार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *