पटना मरीन ड्राइव से सामान सहित फास्ट फूड का स्टॉल चोरी

पटनपा : पाटलिपुत्र थाना इलाके के एलसीटी घाट के समीप स्थित जेपी गंगा पथ से बदमाशों ने सामान सहित एक स्टाल चुरा लिया।इसका पता उस समय चला जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचा। इस बावत दुकानदार ने स्थानीय थाने में केस दर्ज कराया है। जहानाबाद जिले के मखदुमपुर डीह निवासी सैफ अली पटना में रहते हैं। एलसीटी घाट स्थित जेपी गंगा पथ के पास उन्होंने फास्टफूड का स्टाल खोल रखा है। दो दिन पूर्व वहअपनी दुकान रात 11 बजे बंद कर घर चले गए।

बुधवार अपराह्न जब दुकान खोलने पहुंचे गए तो उनका स्टॉल गायब मिला। उन्होंने बताया कि उनके दुकान में तीन लाख से अधिक का सामान था। अंदेशा जतया कि बदमाश उनके स्टॉल को गाड़ी से खींचकर ले गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।

  • ये भी पढ़े..

    पटना हिंसा मामले में माले विधायक संदीप सौरभ और AISA नेता धनंजय गिरफ्तार, अब तक 60 आरोपी गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा के अंतिम दिन हंगामा, छात्र प्रदर्शन पर विपक्ष का विरोध, 5 मिनट में सदन स्थगित

    Share Add as a preferred…