खुद को गोली मारने वाले दारोगा रश्मि रंजन की हालत गंभीर

पटना : खुद को गोली मारने वाले स्पीडी ट्रायल शाखा में तैनात दारोगा रश्मि रंजन की हालत गंभीर बनी हुई है। बुधवार की देर रात नेहरू पथ स्थित एक निजी अस्पताल से उन्हें इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर है। जख्मी दारोगा को आईजीआईएमएस के इमरजेंसी वार्ड के एचडीयू में रखा गया है। इस वार्ड में ऑपरेशन के बाद मरीजों को रखा जाता है।

दारोगा के पैतृक गांव औरंगाबाद जिले के श्रीनगर अहरी से परिजन भी पटना पहुंच गए हैं। उधर, पुलिस ने उनकी सरकारी पिस्टल और गोली को जब्त कर लिया है। परिजनों के अलावा पुलिस के अधिकारी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

स्पीडी ट्रायल शाखा में तैनात 2009 बैच के दारोगा रश्मि रंजन बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे खुद को गोली मार ली थी। उनका परिवार हवाई अड्डा थाना इलाके के जाबाजार में पिलर संख्या 70 के पास बीएस रेसीडेंसी अपार्टमेंट के बी ब्लॉक में रहता है।

 

पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया पता चला है कि प्रशिक्षण के दौरान उन पर हत्या का आरोप लगा था। इसकी वजह से उनकी प्रोन्नति इंस्पेक्टर में नहीं हो सकी। जबकि उनके बैच के अधिकांश अफसरों का प्रमोशन हो गया है। इस केस के कारण वह तनाव में थे।

 

पुलिस अन्य पहलुओं पर भी मामले में भी जांच कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    पटना हिंसा मामले में माले विधायक संदीप सौरभ और AISA नेता धनंजय गिरफ्तार, अब तक 60 आरोपी गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा के अंतिम दिन हंगामा, छात्र प्रदर्शन पर विपक्ष का विरोध, 5 मिनट में सदन स्थगित

    Share Add as a preferred…