समूचे उत्‍तर भारत में शीत-लहर और घने-कोहरे का कहर जारी

समूचे उत्‍तर भारत में शीत लहर और घने कोहरे का कहर जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश और बिहार में कुछ स्‍थानों पर अत्‍याधिक घना कोहरा छाया रहा। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली भी शीत लहर के चपेट में है। आज सुबह कई स्‍थानों पर घना कोहरा रहा। वायु गुणवत्‍ता भी अत्‍याधिक खराब श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह सात बजे वायु गुणवत्‍ता सूचकांक 332 रिकॉर्ड किया गया। उत्‍तर रेलवे ने कोहरे के कारण 26 रेलगाड़ियों के विलम्‍ब से चलने की सूचना दी है।   मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्‍युंजय महापात्रा ने कहा कि जनवरी से मार्च महीने के दौरान उत्‍तर भारत में वर्षा सामान्‍य रहने की संभावना है।

  • Related Posts

    ‘मीठा’ होगा बिहार का भविष्य! ईखायुक्त अनिल झा ने गांधी मैदान में परखी गन्ना उद्योग की चमक; हसनपुर चीनी मिल की ‘सब्सिडी’ वाली खेती बनी मिसाल

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading
    गांधी मैदान में ‘रोबोट’ और AI का जलवा! मंत्री संजय सिंह टाइगर ने किया स्किल डेवलपमेंट स्टॉल का आगाज़; बिहार के युवाओं के लिए खुले ‘आत्मनिर्भर’ रोजगार के द्वार

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading