क्या कल्पना सोरेन बनेंगी झारखंड की पहली महिला CM? निशिकांत दुबे के दावे से गरमाया सियासी माहौल

झारखंड में नए साल के पहले दिन से ही बड़े राजनीतिक कयास लगने शुरू हो गए हैं. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि राज्य की सत्ता पर काबिज झारखंड मुक्ति मोर्चा के गांडेय से विधायक डॉक्टर सरफराज अहमद ने विधानसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया. इसके बाद गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट कर दावा किया है कि , मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे और झारखंड की अगली सीएम उनकी पत्नी कल्पना सोरेन होंगी.

निशिकांत दुबे ने पोस्ट किया, “झारखंड के गांडेय क्षेत्र के विधायक सरफराज अहमद ने विधानसभा से इस्तीफा दिया. इस्तीफा स्वीकार हुआ. हेमंत सोरेन जी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे. झारखंड की अगली मुख्यमंत्री उनकी पत्नी कल्पना सोरेन होंगी. नया साल सोरेन परिवार के लिए कष्टदायक.”

गांडेय सीट हर हाल में जीतेगी एनडीए- निशिकांत दुबे

निशिकांत दुबे ने दो और पोस्ट किया, जिसमें लिखा, “राज्यपाल झारखंड को कानूनी सलाह लेना चाहिए, झारखंड विधानसभा का गठन 27 दिसंबर 2019 को हुआ. सरफराज अहमद का इस्तीफा 31 दिसंबर को हुआ. एक साल से कम समय में चुनाव नहीं हो सकता. यह पार्टी हेमंत सोरेन की नहीं शिबू सोरेन की है. सीता सोरेन और बसंत सोरेन विधायक हैं. चम्पई ,मथुरा ,साइमन और लोबिन, नलिन के खून पशीने की पार्टी का इतना बुरा हाल? वैसे गांडेय सीट एनडीए हर हाल में जीतेगी.”

बीजेपी सांसद ने तीसरे पोस्ट में लिखा, “मुंबई हाईकोर्ट के काटोल विधानसभा के निर्णय के अनुसार अब गांडेय में चुनाव नहीं हो सकता. काटोल विधानसभा जब महाराष्ट्र में खाली हुआ तब विधानसभा का कार्यकाल 1 साल 50 दिन खाली था. राज्यपाल महोदय, यदि कल्पना सोरेन कहीं से विधायक नहीं बन सकती हैं तो मुख्यमंत्री कैसे बनेंगी? झारखंड को चारागाह कांग्रेस बनाने की कोशिश कर रही है.”

Related Posts

इजरायल के ‘डिमोना’ पर ईरानी मिसाइल का सीधा प्रहार! इमारत जमींदोज, 20 घायल; अमेरिका-इजरायल पर ईरान के ‘नतंज’ न्यूक्लियर प्लांट पर हमले का आरोप?

Share Add as a preferred…

Continue reading
मुजफ्फरपुर की ‘गुड़िया’ ने बदली सुमेरा पंचायत की तकदीर! लाह की चूड़ियों से खादी मॉल तक का सफर; स्कूटी पर सवार होकर आत्मनिर्भर बन रही हैं गांव की बेटियां

Share Add as a preferred…

Continue reading