नये साल नए साल मौके पर प्रेमी संग घूमने गयी पत्नी, इधर पति ने खुद को घोपा चाकू

झारखंड के रांची जिले के ओरमांझी में नये साल के जश्न में बाहर घूमने गई पत्नी जब रात में घर नहीं लौटी तो उसे दूसरे दिन यानी आज पति की मौत की खबर मिली। उसका पति राम मुंडा ने खुद के पेट में चाकू घोंप कर अपनी कहानी खत्म कर ली। राम मुंडा की शादी 3 साल पहले पूजा देवी के साथ हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के रिश्ते खराब होते चले गये। दोनों का बर्ताव एक दूसरे के प्रति बदलता चला गया। दोनों के रिश्ते में खटास बढ़ते चली गई।

पूजा का लगाव किसी और से हो गया था। बीते 1 जनवरी को पत्नी पूजा बाहर घूमने चली गई। रात में लौट कर घर नहीं आई। वहीं, घर में मौजूद राम मुंडा खुद के पेट में चाकू घोंप लिया। वह तीन भाई है, तीनों मेहनत मजदूरी कर किसी तरह जी-खा रहा है। भाईयों ने बताया कि राम मुंडा का अपनी पत्नी से बहुत बढ़िया रिश्ता नहीं था।

करीब 1 साल पहले भी उसने खुद का गला ब्लेड से काट खुदकुशी की कोशिश की थी। उसका दिमागी हालत भी ठीक नहीं था। यह वारदात रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के कुच्चु गांव में हुई। यहां उनका नानी घर है। वैसे वे गगारी पंचायत के भेलवा टोला गांव के मूल निवासी हैं।

  • ये भी पढ़े..

    भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत देने की बड़ी पहल, पूर्व रेलवे ने स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ाई ठंडे पानी व शीतलन सुविधाओं की पहुंच

    Share Add as a preferred…

    खान सर की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, कोचिंग के बाहर धरने पर बैठे; बोले- सुरक्षा मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा

    Share Add as a preferred…