साल के पहले दिन गर्म हुआ झारखंड का सियासी पारा, JMM विधायक सरफराज अहमद ने दिया इस्तीफा

इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड की सियासत से निकलकर सामने आ रही है, जहां हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएम के विधायक सरफारज अहमद ने इस्तीफा दे दिया है। सरफराज अहमद गिरिडीह के गांडेय सीट से विधायक थे। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

झारखंड में सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक सरफराज अहमद ने राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। राज्य की गांडेय विधानसभा सीट से झामुमो विधायक डॉक्टर सरफराज अहमद के इस्तीफा देने का कारण अभी स्पष्ट नही है।

विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है “जनता को सूचित किया जा रहा है कि झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष ने गांडेय से विधायक सरफराज अहमद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। यह निर्वाचन क्षेत्र 31 दिसंबर, 2023 से रिक्त है।” झारखंड में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

 

Related Posts

साहिबगंज (बरहरवा) में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: आपूर्ति पदाधिकारी 40 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

झारखंड के साहिबगंज जिले के…

Continue reading
खाकी पर ‘रिश्वत’ का दाग! कोडरमा में दारोगा का खेल खत्म; थाना परिसर के क्वार्टर में ही ले रहा था घूस, ACB ने रंगेहाथ दबोचा

HIGHLIGHTS: ​बड़ी कार्रवाई: चंदवारा थाना…

Continue reading