आबरू लूटने वाला पुलिस का ड्राइवर सस्पेंड, जा सकती है नौकरी

पलामू के DC और SP के अधीन काम करने वाले ड्राइवरों को दंडित किया गया है। SP की गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर प्रकाश यादव को आज सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं इसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

वहीं DC के स्कॉर्ट गाड़ी को चलाने वाले धर्मेंद्र यादव को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह अनुबंध के आधार पर चालक पद पर बहाल हुआ था। इस दोनों ड्राइवरों पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का इलजाम है।

इस संबंध में पलामू के मेदिनीनगर टाउन थाना में केस दर्ज किया गया है।पीड़िता का मेडिकल जांच करा ली गई है। इस शर्मनाक वारदात के बाद जितनी जुबां उतनी तरह की बातें हो रही है। ज्यादातर लोगों का कहना है कि जब मांझी ही नाव डुबोय तो उसे कौन बचाये।

 

ये भी पढ़े..

झारखंड में जिला स्तर तक होगा WJAI का विस्तार, वेब पत्रकारों को मजबूत मंच देने की दिशा में संगठन ने तेज की तैयारी

Share Add as a preferred…