मधुबनी से अयोध्या जाएगा 51 किलो मखाना, पांच हजार धोती सहित ये सामान; विहिप-बजरंग दल के सदस्यों की टोली तैयार

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बिहार के मधुबनी जिले से 51 किलो मखाना पांच हजार धोती साड़ी व गमछे भेजे जाएंगे। विश्व हि‍ंदू परिषद (विहिप) तथा बजरंग दल के सदस्य जिले के श्रद्धालुओं से इन्हें एकत्र करने में लगे हैं। इन्हें 15 जनवरी के बाद जनकपुर भेजा जाएगा। वहां से विहिप नेपाल द्वारा अयोध्या भेजा जाएगा।

HIGHLIGHTS

  1. मखाना, धोती, साड़ी व गमछा 15 जनवरी के बाद भेजे जाएंगे जनकपुर
  2. विश्व हि‍ंदू परिषद, नेपाल के माध्यम से भेजी जाएगी सामग्री

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बिहार के मधुबनी जिले से 51 किलो मखाना, पांच हजार धोती, साड़ी व गमछे भेजे जाएंगे।

विश्व हि‍ंदू परिषद (विहिप) तथा बजरंग दल के सदस्य जिले के श्रद्धालुओं से इन्हें एकत्र करने में लगे हैं। इन्हें 15 जनवरी के बाद जनकपुर भेजा जाएगा। वहां से विहिप, नेपाल द्वारा अयोध्या भेजा जाएगा।

अयोध्या भेजी जाने वाली सामग्री को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। विहिप मधुबनी के मिलन प्रमुख तरुण राठौर ने बताया कि अयोध्या भेजी जाने वाली सामग्री एकत्रित करने के लिए विहिप व बजरंग दल के सदस्यों की टोली बनाई गई है।

जनकपुर से अयोध्‍या भेजी जाएगी सामग्री

सदस्य जिले के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर श्रद्धालुओं से सामग्री एकत्रित करने में लगे हैं। सामग्री एक निर्धारित जगह पर जमा की जाएगी। इसे विहिप, जनकपुर को सौंपा जाएगा। वहां से अयोध्या भेजा जाएगा।

बसुआरा के अशोक कुमार ने बताया कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान जैसे पवित्र कार्य में यथासंभव मखाना देकर सहभागी बनने का पुण्य प्राप्त होगा।

संजू देवी ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अयोध्या जाने का मौका तो नहीं मिलेगा, लेकिन अपनी ओर से प्रसाद के रूप में मखाना भेजकर आत्मसंतुष्टि मिलेगी। सविता ने बताया कि वह धोती व साड़ी भेजेंगी।

  • ये भी पढ़े..

    खान सर-ज्ञान बिंदु विवाद पर बोले पप्पू यादव: “दोनों मेरे दिल के टुकड़े, शिक्षा को मत बनाइए जंग का मैदान”

    Share Add as a preferred…

    भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत देने की बड़ी पहल, पूर्व रेलवे ने स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ाई ठंडे पानी व शीतलन सुविधाओं की पहुंच

    Share Add as a preferred…