वी केयर संस्था द्वारा भागलपुर में जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल व गर्म कपड़े का वितरण

भागलपुर में वी केयर संस्था द्वारा कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदो के बीच तीन दिवसीय कंबल वितरण कार्यक्रम के दूसरे दिन गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल एवं गर्म कपड़े वितरित कर की गई।

वी केयर संस्था के संस्थापक नितेश चौबे ने बताया कि सदस्यों द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों घंटाघर, सदर हॉस्पिटल, भीखनपुर, इशाकचक, मिरजानहाट, अलीगंज, मोजाहिदपुर, भागलपुर स्टेशन परिसर आदि जगहों पर देर रात्रि ठंड से बचाव के लिए असहाय लोगो को कंबल दिया गया।

एक जनवरी तक रोजाना रात्रि शहर के विभिन्न इलाकों में संस्था द्वारा कंबल एवं गर्म कपड़े वितरित किए जाएंगे।इस मौके पर संस्थापक कुश, यश, संरक्षक गौतम, अध्यक्ष रिशांत, सचिव रवि बसाक, नितेश पांडे, संयोजक अरिजीत, अभिषेक गोस्वामी, प्रीति, प्रज्ञा, अंकित, राजेश, संदीप, अभिषेक मिश्रा, यासिर, शुभम,नितेश साह, यारिक आदि सदस्य मौजूद थे।

ये भी पढ़े..

बांकीपुर उपचुनाव से पहले वायरल VIDEO ने बढ़ाई सियासी हलचल! ‘RJD कार्यकर्ता’ ने सड़क पर उतारा हरा गमछा, मंत्री रामकृपाल यादव की मौजूदगी में भगवा गमछा पहने

Share Add as a preferred…

संसद मार्च के बीच बड़ा घटनाक्रम: अभिजीत दीपके ने खत्म की भूख हड़ताल, सड़क पर बढ़ा सियासी संग्राम

Share Add as a preferred…