PM आवास के बाहर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: राहुल गांधी के नेतृत्व में धरना, कई नेता हिरासत में; मोदी, अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में मंगलवार को राजनीतिक हलचल तेज हो गई जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, चरणजीत सिंह चन्नी, के. सुरेश समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कांग्रेस ने सोमवार को CJP के ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों को हटाने पहुंची पुलिस, कई नेता हिरासत में

प्रधानमंत्री आवास के आसपास का क्षेत्र उच्च सुरक्षा (Sensitive Zone) होने के कारण वहां प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। इसी वजह से दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे नेताओं को हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया।

हिरासत के बाद कांग्रेस का सरकार पर हमला

हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह “बीजेपी का आतंकवाद” है और सरकार छात्रों की आवाज सुनने को तैयार नहीं है।

वहीं कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ सख्ती बरती। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री आवास के बाहर इसलिए विरोध कर रहे थे क्योंकि एक दिन पहले छात्रों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया था। उन्होंने सवाल उठाया कि इस मुद्दे पर न प्रधानमंत्री कोई बयान दे रहे हैं और न ही गृह मंत्री।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साधा निशाना

प्रदर्शन से पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर लिखा कि कांग्रेस छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर जवाब मांगने प्रधानमंत्री आवास तक मार्च कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले की जिम्मेदारी लेने से बच रही है और संसद में इस विषय पर चर्चा भी नहीं कराना चाहती।

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा कि देश के युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है और इस मुद्दे पर जवाबदेही तय होनी चाहिए। इसी के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की भी मांग की।

दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा

प्रदर्शन को देखते हुए प्रधानमंत्री आवास और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई और पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। फिलहाल स्थिति पुलिस के नियंत्रण में बताई जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ शिवसेना UBT मैदान में, आदित्य ठाकरेआदित्य ठाकरे बोले– ‘हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे’

    Share Add as a preferred…

    बीएयू कुलपति का नालंदा कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर और पीआरसी मोकामा का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति और धीमे निर्माण कार्य पर जताई नाराजगी

    Share Add as a preferred…