पटना में गंगा बढ़ाने लगी चिंता : दीघा घाट और गांधी घाट पर बढ़ा जलस्तर, सोन और पुनपुन नदी में भी उफान

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी ख़बर है, जहां गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। पिछले 48 घंटे के दौरान दीघा घाट में 92 सेमी और गांधी घाट में 69 सेमी जलस्तर बढ़ा है।

दरअसल, बुधवार को दीघा घाट पर जलस्तर 45.07 मीटर और गांधी घाट पर 44.80 मीटर था लेकिन शुक्रवार को दीघा घाट पर 45.99 मीटर और गांधी घाट पर 45.49 मीटर हो गया है। हालांकि, अभी पटना के दोनों घाटों पर जलस्तर ख़तरे के निशान से नीचे है।

गौरतलब है कि दीघा घाट पर ख़तरे का निशान 50.45 मीटर है जबकि गांधी घाट पर ख़तरे का निशान 48.60 मीटर है। वहीं, सोन और पुनपुन का भी जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में कोइलवर में सोन के जलस्तर में 32 सेमी औप श्रीपालपुर घाट पर 19 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है। कोइलवर में ख़तरे का निशान 46 मीटर और श्रीपालपुर घाट पर 44 मीटर है।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    मछली उत्पादन को मिलेगी नई उड़ान: बिहार सरकार बनाएगी जलकृषि आधारभूत संरचना विकास निगम

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *