बदमाशों ने घर में घुसकर चाकू से गोदकर की महिला की हत्या, इलाके में सनसनी

राजधानी पटना के फतुहा में घनी आबादी के बीच बदमाशों ने एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि लूट के दौरान बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. घटना के समय महिला घर में अकेली थी. महिला की पहचान 65 वर्षीय दर्पण देवी के रूप में हुई है।

मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई।

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि महिला के गले पर तीन जगह हमला के निशान मिले हैं, जिसे बदमाशों ने चाकू से अंजाम दिया है. सूचना के बाद फतुहा एसडीपीओ सियाराम यादव और फतुहा एसएचओ मुकेश कुमार घटनास्थल पहुंच कर घटना की जांच में जुट गए।

महिला के गले से सोने की चेन, अंगूठी और पर्स से रुपये गायब मिले हैं. महिला के पति का नाम राम प्रसाद राय है, जो आर्मी से सेवानिवृत हैं. बताया जा रहा कि दर्पण देवी बहन की बेटी पूजा के साथ रहती थी. घटना के समय घर पर कोई नहीं था।

मिली जानकारी के अनुसार पूजा कंप्यूटर क्लास करने गई थी. घर लौटी तो मौसी बेड पर खून से लतपथ पड़ी थी. आनन फानन में लोग दर्पण देवी को लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. वहीं, जांच के लिए एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई. पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *