बिहार:पुलिसकर्मी पर घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करने का आरोप

पटना बैंक प्रबंधक की पत्नी खुशबू कुमारी ने राजीवनगर थाना के पुलिसकर्मी अविनाश पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। राजीवनगर थाने में दर्ज केस में अविनाश को नामजद करने के साथ ही 10-15 अज्ञात पर भी प्राथमिकी दर्ज कराई है।

खुशबू उमाशंकर तिवारी पथ के रोड नंबर 3 में रहती हैं। इनके बगल में ही अविनाश का भी मकान है। खुशबू का कहना है कि अविनाश तीसरा तल्ला बनवा रहे हैं। हमने अपनी जमीन की तरफ निर्माण करने से रोका तो गाली देने लगे। फिर घर में घुसकर रॉड से मारकर जख्मी कर दिया। बाद में अविनाश ने 10-15 और लोगों को बुलाकर जान से मारने की धमकी दी।

उधर, पुलिसकर्मी की पत्नी अलका कुमारी ने भी खुशबू समेत अन्य के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और सोने की चेन छीनने की प्राथमिकी राजीवनगर थाने में दर्ज कराई है। अलका का कहना है कि मेरी छत से कपड़ा खुशबू की छत पर चला गया था। खुशबू और उसकी मां गाली-गलौज करनी लगीं। एक व्यक्ति के साथ घर में घुसकर मेरे साथ मारपीट की और गले से सोने की चेन झपट ली। दोनों ओर से केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

ये भी पढ़े..

पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Share Add as a preferred…

जीविका के 2,446 नवनियुक्त कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र, मंत्री बोले- महिला रोजगार योजना लागू करने वाला पहला राज्य है बिहार

Share Add as a preferred…