भागलपुर में गलत कटे चालान में होगा सुधार

भागलपुर में ऑनलाइन चालान कटने के बाद हो रही परेशानी को लेकर यातायात पुलिस ने गंभीरता से लिया है। लोगों को कार्यालयों का चक्कर नहीं काटना पड़े इसके लिए योजना बनाई जा रही है। डीटीओ कार्यालय में चालान जमा करने की आईडी उपलब्ध कराई जानी है कि नहीं इस पर विचार करने के साथ विकल्प तलाशा जा रहा है। साथ ही जिन लोगों के भी गलत चालान कटने की शिकायत आ रही है उसके निस्तारण का हल निकाला जा रहा है।

लोगों के मोबाइल फोन पर चालान कटने के मैसेज आ रहे हैं। लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा है कि ये कैसे हुआ। ज्यादातर मामले उनके हैं जो अपने पास स्मार्ट फोन नहीं रखते हैं। लोग चालान का पता लगाने के लिए डीटीओ कार्यालय से लेकर यातायात कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। उनके मामलों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि इसका रास्ता निकाला जाएगा।

ये भी पढ़े..

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच अलर्ट: PMCH में 20 बेड का विशेष वार्ड तैयार, पूरे बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने तेज की तैयारी

Share Add as a preferred…