कड़ाके की ठंड को देखते हुए मां आनंदी संस्था ने जरूरतमंदों के बीच खाने की सामग्री एवं गर्म कपड़े वितरित

भागलपुर:ठंड ने दी दस्तक जिसको देखते हुए आज “माँ आनंदी संस्था “की ओर से सेंडिस काम्पाउंड एरोबिक्स स्थल पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गर्म कपड़े और खाने की सामग्री ज़रूरतमंदो के बीच का वितरण किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत मां आनंदी संस्था की संस्थापिका प्रिया सोनी एवं संस्था के सदस्यों ने संयुक्त रूप से गणेश वंदना से किया, तत्पश्चात नीली वर्मा के द्वारा भजन की प्रस्तुति की गई।

जिस पर कार्यक्रम में आए सभी लोगों ने तालियां बजाकर उनका साथ दिया और भजन का आनंद उठाया, आज के कार्यक्रम में छोटे बच्चे, बूढ़े, नौजवान, महिला ,पुरुष सभी उपस्थित थे। सभी लोगों को संस्था की तरफ से खाने की सामग्री के साथ-साथ गर्म कपड़े का वितरण किया गया। वहीं लोगों ने संस्था के इस नेक काम की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

आज के कार्यक्रम में अध्यक्ष सुनीता साह, सहायक अध्यक्ष रेणु रॉय, उपाध्यक्ष अलका कुमारी, नीतू वर्मा, बबीता पांडे, रेखा कुमारी, नीली वर्मा , प्रमिला साह, सीमा जयसवाल, भावना जी, पिंकी जयसवाल,सीमा जी, मृदुला सिन्हा, सोनिया, सुनीता झा, वंदना झा बिंदु कुमारी, टिनू कुमारी आदि उपस्थित थे।

Related Posts

26 मार्च को निकलेगी भव्य “भगवा क्रांति शोभा यात्रा”, श्रीराम भक्ति से गूंजेगा भागलपुर शहर

Share Add as a preferred…

Continue reading
स्व. शंकर कुमार मिश्रा की पुण्यतिथि पर वी केयर की अनूठी पहल, अनाथालय के बच्चों के बीच कराया भोजन

Share Add as a preferred…

Continue reading