भागलपुर:कॉलेज टाइम में क्रिकेट खेला तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

भागलपुर. टीएनबी कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज टाइम में क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लगाया है. इसके बाद भी छात्रों या बाहरी छात्रों द्वारा क्रिकेट खेला जाता है. इसे लेकर उनके ऊपर अनुशासनात्मक व कानूनी कार्रवाई की जायेगी. कॉलेज प्रशासन ने स्थानीय थाना व एसएसपी कार्यालय में इस बाबत आवेदन दिया है.

कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो एसएन पांडे ने कहा कि तीन दिन पहले कॉलेज लाइब्रेरी के सामने कॉलेज टाइम में क्रिकेट खेलने के क्रम में गेंद छात्र को लग गयी थी. इससे छात्र को गंभीर चोट आयी है. उन्होंने कहा कि कॉलेज टाइम में क्रिकेट खेलने से बार-बार छात्रों को मना किया जा रहा है. इसके बाद भी लाइब्रेरी के सामने मैदान में क्रिकेट खेल रहे हैं. प्रो पांडे ने कहा कि अब उन छात्रों पर कार्रवाई की जायेगी.

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…