IIT कानपुर की रिसर्च स्टाफ मेंबर का शव हॉस्टल के कमरे से मिला, मचा हड़कंप; जानें क्या बयान आया सामने

आईआईटी कानपुर की रिसर्च स्टाफ मेंबर डॉ पल्लवी चिल्का का शव हॉस्टल में मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जब कमरे का दरवाजा तोड़ा तो पल्लवी का शव पंखे से लटकता मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कौन थीं डॉक्टर पल्लवी?

डॉक्टर पल्लवी की उम्र 35 साल थी। वह आईआईटी कानपुर के बायो साइंस और बायो इंजीनियरिंग विभाग से जुड़ी थीं। वह उड़ीसा की रहने वाली बताई जा रही हैं। उनका शव मिलने से आईआईटी कानपुर में हड़कंप मच गया है।

सामने आया IIT का बयान

डॉक्टर पल्लवी की मौत को लेकर IIT का बयान सामने आया है। संस्थान ने कहा, ‘आईआईटी कानपुर गहरे दुख के साथ, संस्थान के जैविक विज्ञान और बायोइंजीनियरिंग विभाग में एक शोध स्टाफ सदस्य, डॉ पल्लवी चिल्का के असामयिक और दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर शोक व्यक्त करता है। एक होनहार युवा शोधकर्ता, डॉ चिल्का, अपने पोस्टडॉक्टरल शोध को आगे बढ़ाने के लिए संस्थान में शामिल हुईं। वह 19 दिसंबर को अपने हॉस्टल के कमरे में मृत पाई गईं। पुलिस की एक फोरेंसिक टीम ने मौत के कारण की समीक्षा करने के लिए परिसर का दौरा किया। संस्थान मौत का संभावित कारण निर्धारित करने के लिए पुलिस जांच का इंतजार कर रहा है। डॉ चिल्का के निधन से संस्थान ने एक प्रतिभाशाली और होनहार युवा शोधकर्ता खो दिया।’

Related Posts

पटना के ज्ञान भवन में ‘हरियाली क्रांति’ का शंखनाद! नर्सरी और ग्रीन-टेक से लखपति बनेंगे बिहार के किसान; डॉ. प्रेम कुमार बोले— “खेत ही होंगे अब नोट छापने की मशीन”

Share Add as a preferred…

Continue reading
इजरायल के ‘डिमोना’ पर ईरानी मिसाइल का सीधा प्रहार! इमारत जमींदोज, 20 घायल; अमेरिका-इजरायल पर ईरान के ‘नतंज’ न्यूक्लियर प्लांट पर हमले का आरोप?

Share Add as a preferred…

Continue reading