राजधानी में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले जमीन कारोबारी को अपराधियों ने गोलियों से भूना, मौके पर हुई मौत

बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकलकर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब जो ताजा माता निकलकर सामने आ रहा है वह राजधानी पटना से जुड़ा हुआ है जहां मॉर्निंग बात करने गए एक शख्स को अपराधियों ने गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पटना के बेऊर थाना क्षेत्र के बेतौरा गांव में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले एक शख्स को अपराधियों ने गोलियों से भून दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत। मृतक की पहचान बेतौरा गांव के पेनेव सिंह के बेटे सत्येंद्र सिंह (42) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सत्येंद्र सिंह जमीन का कारोबार किया करते थे।

उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद बेऊर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी। घटना की पुष्टि करते हुए फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अभिजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

ये भी पढ़े..

पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Share Add as a preferred…

जीविका के 2,446 नवनियुक्त कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र, मंत्री बोले- महिला रोजगार योजना लागू करने वाला पहला राज्य है बिहार

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *