सरकार के द्वारा डीलरों की आठ सूत्री मांग पुरा नहीं होने पर डीलरों ने किया काला बिल्ला लगाकर विरोध

भागलपुर सुल्तानगंज में जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों ने फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन एवं प्रदेश संघ के अह्ववान पर रविवार के दिन से ही अनिश्चित कालीन काला बिल्ला लगाकर लाभुकों को राशन वितरण किया जा रहा है| वहीं फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी नोमान अंसारी ने बताया कि बिहार सरकार एवं केंद्र सरकार से 8 सूत्री लंबित मांग पूरा नहीं करने पर रविवार से अनिश्चित कालीन काला बिल्ला लगाकर राशन वितरण किया जा रहा है|

अगर सरकार हमारी मांग पूरा नहीं करती है| तो 1 जनवरी 2024 से अनिश्चित कालीन हड़ताल संघ के आह्वान पर किया जाएगा की बात कही | अगर ऐसा होता है तो कई गरीब राशनकार्ड धारी लाभुक भुखे मर जाएगें| इस लिए बिहार सरकार एंव केन्द्र सरकार को डीलर एसोसिएशन कि मांग जल्द पूरा करनी चाहिए| इस दौरान दर्जनों राशनकार्ड धारी लाभुक मौजूद थे|

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *