पटना में अरिजीत सिंह का प्रोग्राम रद्द, अमित शाह के बिहार दौरे से कनेक्शन, पढ़ें पूरी खबर

राजधानी पटना में 10 दिसंबर को बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह का प्रोग्राम होने जा रहा था, जो अब रद्द हो गया है. दर्शक बेसब्री से उनके इस प्रोग्राम का इंतजार कर रहे थे. अरिजीत सिंह को सुनने के लिए दर्शकों ने टिकट भी जमकर बुक किया था. दरअसल 10 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ देश के कई राज्य के मुख्यमंत्री पटना आ रहे हैं. वीआईपी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से इस प्रोग्राम को रद्द कर दिया गया है।

मायूस हुए अरिजित के फैंस:अरिजीत सिंह के कार्यक्रम और उनके गाने को सुनने के लिए पटना के युवाओ में काफी उत्साह था. पटना वासी अब अरिजीत सिंह को 10 दिसंबर को नहीं सुन सकेंगे, जिसे लेकर उनके फैंस में काफी मायूसी है. अब सिंगर के फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा. बता दें कि 10 दिसंबर को पटना के गांधी मैदान में अरिजीत सिंह का कार्यक्रम तय किया गया था लेकिन अब अगले साल 2024 में डेट सुनिश्चित करके बताया जाएगा।

पटना में अरिजीत सिंह का प्रोग्राम रद्द, अमित शाह के बिहार दौरे से कनेक्शन, पढ़ें पूरी खबर

जल्द होगी नई तारीख जारी: बताया जा रहा है कि जल्द ही नई तारीख का ऐलान किया जाएगा. नई तारीख की जानकारी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर दी जाएगी. वहीं 10 दिसंबर के लिए खरीदे गए सभी टिकट 2024 में पुनर्निर्धारित संगीत कार्यक्रम के लिए वैध रहेंगे. नए वीआईपी जोन और आगे की सीटों के लिए बुकिंग जल्द ही शुरू कर दी जाएगी. अपने टिकटों के संबंध में किसी भी पूछताछ के लिए पेटीएम इनसाइडर ग्राहक सेवा टीम से संपर्क कर सकते है।

ये भी पढ़े..

डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच अलर्ट: PMCH में 20 बेड का विशेष वार्ड तैयार, पूरे बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने तेज की तैयारी

Share Add as a preferred…

बिहार में शिक्षा का बड़ा बदलाव: 551 ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ मॉडल स्कूलों का लोकार्पण, 990 करोड़ की लागत से तैयार हुए आधुनिक विद्यालय

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *