यादव सम्मेलन को लेकर भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

यादव सम्मेलन को लेकर भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक अहम् बैठक

भागलपुर में यादवों का एक विशाल महासम्मेलन होने जा रहा है जिसको लेकर भागलपुर के तिलकामांझी में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का एक अहम् बैठक किया गया जहां संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार यादव जिला अध्यक्ष सुभाष चन्द्र यादव प्रमंडलीय प्रभारी अभिषेक यादव जिला युवा अध्यक्ष अंकित यादव ,पंकज यादव सहित काफी संख्या में संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे वहीं यादव सम्मेलन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार यादव एवं जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि भागलपुर में यादव जाति का एक विशाल महासम्मेलन होगा इस सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के अधिकारीयों के साथ एक अहम् बैठक आयोजित की गयी है वहीं ये सम्मेलन राष्ट्रीय स्तर पर होगा जहां जिला के साथ साथ देश प्रदेश के यादव जातियों का महा जुटान होगा जहां लाखों की संख्या में लोग भाग लेंगे,वहीं इस सम्मेलन के माध्यम से यादवों को एकजुट कर शक्ति प्रदर्शन किया जायेगा जो यादव जाति को राजनीति और सामाजिक तौर पर उपेक्षित किया जाता है उसे सम्मान और हक दिलाने के साथ साथ यादवों का सर्वांगीण विकास की बात अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा करेंगी।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *