बक्सर में जिस लड़की ने लड़के पर दर्ज कराया था दुष्कर्म का मामला, उसके साथ ही फ्लैट में मिली

बिहार के बक्सर जिले में दुष्कर्म का एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है, जहां पुलिस ने दुष्कर्म की पीड़िता और आरोपी दोनों को पटना में एक ही फ्लैट से पकड़ा है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, यह पूरा मामला बक्सर जिले के नगर थाना क्षेत्र का है। इस साल 8 अक्टूबर को नगर थाना में एक किशोरी ने एक युवक पर दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज करवाया। दर्ज प्राथमिकी में किशोरी ने रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के रहने वाले एक नाबालिग युवक को नामजद आरोपी बनाया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

इसी बीच, 26 अक्टूबर को आरोपी युवक के परिजनों ने रोहतास के दावथ थाना में नाबालिग युवक को भगाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई। इस प्राथमिकी में बक्सर के नगर थाना की उस किशोरी को ही आरोपी बनाया गया, जिसने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। दावथ थाना भी इस मामले की जांच में जुट गई।

इसी बीच, पटना के बुद्धा कॉलोनी के एक फ्लैट से किशोर और युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया। दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार युवती को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। जबकि, किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

बक्सर जिले के महिला थाना की प्रभारी कंचन कुमारी ने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    मछली उत्पादन को मिलेगी नई उड़ान: बिहार सरकार बनाएगी जलकृषि आधारभूत संरचना विकास निगम

    Share Add as a preferred…

    जीविका के 2,446 नवनियुक्त कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र, मंत्री बोले- महिला रोजगार योजना लागू करने वाला पहला राज्य है बिहार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *