टिंकू अंसारी पर फायरिंग में कुख्यात अजय धराया

मार्बल दुकानदार टिंकू अंसारी पर फायरिंग मामले में पुलिस ने कुख्यात अपराधी अजय मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। उसे तिलकामांझी के एक होटल से पकड़ा गया। कुख्यात इनायतुल्ला अंसारी के भतीजे टिंकू अंसारी पर फायरिंग की घटना 27 सितंबर को हुई थी।

FB IMG 1700876758040 FB IMG 1700876760586

अजय मिश्रा चर्चित धुरी यादव हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त रहा है। उस कांड में वह जेल काट चुका है। शुक्रवार को उसी कांड की सुनवाई में वह पहुंचा था। वह परिवार के साथ होटल में ठहरा था। उसकी गिरफ्तारी को लेकर एसपी सिटी अमित रंजन ने बताया कि मोबाइल सिम के आधार पर पुलिस ने अजय मिश्रा को पकड़ा है। पुलिस सिम के मिले रिकार्ड पर अजय मिश्रा के तक पहुंच गई। वह परिवार के साथ वहां ठहरा हुआ था। अजय मिश्रा पर 10 कांड दर्ज हैं।

  • Related Posts

    Bhagalpur Cyber Fraud: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों को ‘चूना’! KYC के बहाने खाली करते थे खाता; दो और शातिर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    घोघा डकैती कांड का आखिरी मोहरा भी चित! देवघर से दबोचा गया मास्टरमाइंड पवन; 5 केस का ‘हिस्ट्रीशीटर’ अब सलाखों के पीछे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *