प्रोजेक्टर पर देख सकेंगे भारत ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच,बूढ़ानाथ घाट पर पूजा के साथ ले मैच का आनंद

छठ पूजा के संध्या अर्घ्य के साथ आज क्रिकेट विश्व का फाइनल मुकाबला भी है। वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले को ऐतिहासिक बनाने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमें जोरशोर से तैयारी कर रही हैं। फाइनल मुकाबले से पहले दोनों ही टीमों के पुराने आंकड़ों और उनके वर्तमान फॉर्म को देखते हुए हार-जीत को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि भारतीय टीम ने पूरे विश्व कप में घरेलू कंडीशन्स में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे क्रिकेट एक्सपर्ट भारतीय टीम का पलड़ा भारी मान रहे हैं।

बूढ़ानाथ घाट पर पूजा के साथ मैच का भी ले सकेंगे आनंद, लगेगा प्रोजेक्टर। बूढ़ानाथ घाट पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल प्रोजेक्टर पर दिखाया जाएगा और इसके साथ भारत की जीत पर धार्मिक अनुष्ठान भी किया जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *