भागलपुर में शहर के हर क्षेत्र में आज शाम 7 बजे से कटती रहेगी बिजली 

शहर के हर क्षेत्र में आज शाम 7 बजे से कटती रहेगी बिजली

मंगलवार को काली प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा निकलेगी। संभावना है कि शाम सात बजे से ही शहर की बिजली बाधित हो जाएगी। लगभग 40 घंटे तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में बिजली कटी रहेगी।

दरअसल प्रशासन की ओर से शाम सात बजे से ही प्रतिमाओं को निकालने की शुरुआत करने को कहा है। लिहाजा जैसे ही प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी संबंधित क्षेत्र की बिजली कटेगी। विसर्जन शोभायात्रा में हर साल बिजली काटी जाती है। इस साल भी बिजली कंपनी ने इसके लिए मुकम्मल तैयारी की है। हर सेक्शन में काली प्रतिमा के स्थापित होने की जगह की सूची बनायी गई है। हर सेक्शन में इसके लिए लाइनमैन और जूनियर इंजीनियर की तैनाती की गई है। जहां से प्रतिमा निकलेगी वहां शटडाउन लिया जाएगा। प्रतिमा जब तक संबंधित फीडर से आगे निकलेगी तब बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। प्रतिमा आगे जाने पर उसे क्षेत्र में शटडाउन लिया जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *