शर्मनाक! हवस में अंधे पिता ने 13 साल की बेटी से कई बार रेप किया, मां की शिकायत के बाद हुआ गिरफ्तार

एक बेटी के लिए उसका पिता सबसे प्यारा होता है। पिता वो होता है, जिस पर एक बेटी आंख बंद करके विश्वास करती है। लेकिन मुंबई से एक ऐसी चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पिता और बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। यहां एक शख्स को अपनी 13 साल की बेटी के साथ कई बार रेप करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामला मुंबई के पूर्वी उपनगर गोवंडी का है। इस हवस में अंधे पिता को लड़की की मां की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने क्या कहा?

मुंबई की शिवाजी नगर पुलिस ने कहा कि शख्स पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 367 (2) (एन), 506 (2) और यौन अपराधों से बच्चों की रोकथाम अधिनियम (POCSO) के तहत आरोप लगे।  उसे अदालत में पेश किया गया और पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। शिवाजी नगर पुलिस ने कहा, “आरोपी पिता ने पिछले दो वर्षों में अपनी नाबालिग बेटी से कई बार रेप किया।”

कैसे सामने आया मामला?

ये घटना तब सामने आई जब मां ने बेटी को रोते हुए देखा और उससे इसका कारण पूछा। पुलिस ने कहा, ‘आरोपी ने लड़की को धमकी दी थी कि अगर उसने ये बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा।’

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने उसके साथ कई बार रेप किया और अलग-अलग जगहों पर ले गया। घटना का पता चलने के बाद पीड़िता की मां ने मामले की शिकायत थाने में की, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

  • ये भी पढ़े..

    हलवाई की दुकान पर दर्दनाक हादसा, खौलते तेल में गिरने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत; परिजनों ने कार्रवाई की मांग की

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *