मां बनने वाली है IAS टॉपर टीना डाबी, पहले पति से ले चुकी है तलाक, अफसर दोस्त से रचाई दूसरी शादी

जैसलमेर कलेक्टर टीना डाबी ने दी Good News, मैटरनिटी लीव के लिए लिखा पत्र : आपको टीना डाबी याद है. नहीं याद है तो हम आपको याद दिला देते हैं. यूपीएससी परीक्षा में टीना डाबी ऑल इंडिया टॉपर बनी थी और सेकंड टॉपर संग विवाह रचाया था. बाद में दोनों के बीच अनबन हो गई और दोनों ने तलाक लेकर अलग होने का फैसला कर लिया. बाद के दिनों में टीना डाबी को एक अन्य आईएएस अधिकारी से प्यार हुआ और फिर दोनों ने धूमधाम के साथ विवाह करने का फैसला ले लिया. अब खबर आ रही है कि टीना डाबी मां बनने वाली है और इसलिए उन्होंने छुट्टी के लिए आवेदन दिया है।

राजस्थान की जैसलमेर जिला कलेक्टर टीना डाबी के प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आई है. इसी के चलते टीना डाबी ने मैटरनिटी लीव के लिए पत्र लिखा. बता दें कि आईएएस टीना डाबी और आईएएस अधिकारी प्रदीप गावंडे ने पिछले साल 22 अप्रैल को शादी की थी।

मां बनने वाली है IAS टॉपर टीना डाबी, पहले पति से ले चुकी है तलाक, अफसर दोस्त से रचाई दूसरी शादी

दरअसल कलेक्टर टीना डाबी ने गर्भवती है और वह गर्भवती होने के बावजूद भी जिले में व्यवस्थाएं संभाल रही हैं, जिसको लेकर उन्होंने अब मैटरनिटी लीव के लिए पत्र लिखा है।

पिछले साल टीना डाबी ने की थी शादी

बता दें कि भारत में कामकाजी महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश का प्रावधान है. बता दें कि टीना डाबी और प्रदीप गावंडे ने पिछले साल 22 अप्रैल को मराठी रीति-रिवाज से शादी की थी।

इसी के चलते कुछ दिन पहले एक बुजुर्ग महिला ने कलेक्टर टीना डाबी को बेटा होने का आशीर्वाद दे दिया, जिसको सुन उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई थी. दरअसल बुजुर्ग महिला को सूचना मिली थी कि कलेक्टर टीना डाबी प्रेग्नेंट हैं।

टीना डाबी ने कहा-भेदभाव नहीं

बुजुर्ग महिला की बात सुनकर पहले तो कलेक्टर टीना डाबी मुस्कुराई और बोली कि अगर बेटी भी हो जाए तो भी बहुत बढ़िया है. वहीं, टीना डाबी ने सभी महिलाओं को समझाते हुए कहा कि लड़का-लड़की दोनों में कोई नहीं होता है, वह दोनों एक ही हैं।

  • ये भी पढ़े..

    दिल्ली में CJP प्रदर्शन हिंसक: पुलिस पर हमले, सरकारी संपत्ति को नुकसान; उपद्रवियों पर होगी बड़ी कार्रवाई, FIR की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *