भागलपुर में निकली ‘गौ सम्मान आह्वान यात्रा’, 5 लाख हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन डीएम को सौंपा

भागलपुर: देशभर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए केंद्रीय कानून बनाने की मांग को लेकर रविवार को भागलपुर में ‘गौ सम्मान आह्वान यात्रा’ निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में गौभक्त, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न समितियों के सदस्य शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री गौशाला, भागलपुर से हुई, जहां से श्रद्धालुओं ने “जय राम, जय राम, श्री राम, जय जय राम” के उद्घोष के साथ शांतिपूर्ण पदयात्रा शुरू की। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई जिला पदाधिकारी (डीएम) कार्यालय पहुंची।

5 लाख हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सौंपा

डीएम कार्यालय पहुंचने के बाद अभियान से जुड़े प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर उनके माध्यम से 5 लाख हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन भारत सरकार को भेजने के लिए सौंपा। ज्ञापन में पूरे देश में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए केंद्रीय कानून बनाने की मांग की गई है।

“जनभावना केंद्र सरकार तक पहुंचाना उद्देश्य”

अभियान के संरक्षक एवं श्री गौशाला, भागलपुर के महामंत्री गिरधारी केजरीवाल ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य गौ संरक्षण के प्रति जनजागरण करना और देशभर के लोगों की भावनाओं को केंद्र सरकार तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का आभार भी व्यक्त किया।

लोगों से जुड़ने की अपील

कार्यक्रम के दौरान किरण झा, रोशन सिंह और अभियान के जिला प्रभारी गौरव यादव ने लोगों से गौ संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और इस जनअभियान से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में गौसेवक, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

  • ये भी पढ़े..

    सरकारी स्कूल में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल: क्लासरूम में डेस्क पर सोते दिखे शिक्षक, वीडियो वायरल; जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    बेलागंज विधायक के बेटे रॉकी यादव को माओवादियों की धमकी, 5% लेवी मांगी; नहीं देने पर ‘फौजी हमला’ की चेतावनी, SIT गठित

    Share Add as a preferred…