केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने तत्काल प्रभाव से किया मंजूर

नई दिल्ली: केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री की सलाह पर उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। इसकी जानकारी राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई।

राष्ट्रपति ने जारी की अधिसूचना

राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, प्रधानमंत्री की सलाह पर संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत रवनीत सिंह बिट्टू का केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है।

पंजाब की राजनीति में निभा सकते हैं बड़ी भूमिका

सूत्रों के अनुसार, रवनीत सिंह बिट्टू को पंजाब की सक्रिय राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। माना जा रहा है कि आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी उन्हें चुनावी अभियान में अहम भूमिका सौंप सकती है। यह भी चर्चा है कि वे विधानसभा चुनाव में किसी महत्वपूर्ण सीट से मैदान में उतर सकते हैं।

पहले से चल रही थीं अटकलें

रवनीत सिंह बिट्टू के राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने के बाद से ही उनके केंद्रीय मंत्रिमंडल से बाहर होने और पंजाब की राजनीति में वापसी की अटकलें लगाई जा रही थीं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा पंजाब में संगठन को मजबूत करने के लिए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

  • ये भी पढ़े..

    शिवनारायणपुर थाना के नए भवन निर्माण का भूमि पूजन संपन्न, आधुनिक पुलिस व्यवस्था को मिलेगा नया आधार

    Share Add as a preferred…

    पटना हिंसा मामले में माले विधायक संदीप सौरभ और AISA नेता धनंजय गिरफ्तार, अब तक 60 आरोपी गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…