स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने जारी किए आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल, फर्जी सूचनाओं से सतर्क रहने की अपील

पटना: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल जारी कर दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि आम नागरिक अब इन आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से सीधे संवाद कर सकते हैं और स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी समस्याएं एवं सुझाव साझा कर सकते हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित सभी आधिकारिक सूचनाएं, वक्तव्य, कार्यक्रम और जनहित से जुड़े संदेश अब इन्हीं सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से साझा किए जाएंगे। आमजन, मीडिया प्रतिनिधियों और अन्य संबंधित पक्षों से अनुरोध किया गया है कि वे केवल इन आधिकारिक हैंडल पर जारी सूचनाओं को ही प्रमाणिक और अधिकृत मानें।

फर्जी और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने की अपील

स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय ने कहा है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी अपुष्ट, भ्रामक या फर्जी सूचना पर विश्वास करने से पहले आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर उपलब्ध जानकारी का सत्यापन अवश्य करें। विभागीय गतिविधियों, सरकारी कार्यक्रमों, जनकल्याणकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण घोषणाओं की जानकारी नियमित रूप से इन्हीं माध्यमों से साझा की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल

स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय ने सभी नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों से इन आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फॉलो करने तथा केवल इन्हीं पर जारी सूचनाओं को विश्वसनीय मानने की अपील की है।

(यह समाचार स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है।)

  • ये भी पढ़े..

    पश्चिम बंगाल के BSF कैंप में फायरिंग, सारण के हवलदार अजय कुमार सिंह की मौत

    Share Add as a preferred…