छपरा : ट्रेन की चपेट में आने से पांच वर्षीय जुड़वा भाइयों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

छपरा: सारण जिले के दाउदपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिग्नल के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय जुड़वा भाइयों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आए दोनों मासूम

जानकारी के अनुसार, छपरा-सीवान रेलखंड पर दाउदपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिग्नल के समीप शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे दोनों बच्चे लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की हुई पहचान

मृतक बच्चों की पहचान सूर्या कुमार और सागर कुमार के रूप में हुई है। दोनों दाउदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-5 निवासी भुखल नट के जुड़वा पुत्र थे।

मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं पिता

ग्रामीणों के अनुसार, बच्चों के पिता भुखल नट मजदूरी के साथ लकड़ी काटने का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

गांव में शोक की लहर

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मासूम जुड़वा भाइयों की एक साथ मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

    Share Add as a preferred…