
बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का शानदार अवसर सामने आया है। जिला नियोजनालय, बेगूसराय की ओर से 15 जुलाई 2026 को एक दिवसीय रोजगार कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप के माध्यम से मारुति सुजुकी के गुजरात स्थित हंसलपुर प्लांट के लिए 250 पदों पर भर्ती की जाएगी।
बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
रोजगार कैंप में उम्मीदवारों का चयन फेस-टू-फेस इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। कंपनी के प्रतिनिधि मौके पर ही अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगे।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का 10वीं, 12वीं, आईटीआई या डिप्लोमा पास होना आवश्यक है। उम्मीदवारों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
कब और कहां लगेगा रोजगार कैंप?
रोजगार कैंप का आयोजन 15 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से संयुक्त श्रम भवन परिसर, बेगूसराय में किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय पर पहुंचकर सीधे इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
वेतन और अन्य सुविधाएं
चयनित उम्मीदवारों को 21,200 रुपये प्रतिमाह इन-हैंड सैलरी मिलेगी, जबकि कुल CTC 28,300 रुपये होगी। प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी में नौकरी का यह अवसर युवाओं के लिए करियर की अच्छी शुरुआत साबित हो सकता है।
ये दस्तावेज साथ लाना होगा जरूरी
रोजगार कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाने होंगे—
- सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र (मूल एवं छायाप्रति)
- आधार कार्ड
- बायोडाटा (Resume)
- पासपोर्ट साइज फोटो
दस्तावेजों का सत्यापन इंटरव्यू के दौरान किया जाएगा। अधूरे दस्तावेज होने पर उम्मीदवार को चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
युवाओं से अपील
जिला नियोजनालय ने सभी पात्र युवाओं से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ रोजगार कैंप में पहुंचकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।


