₹2.75 करोड़ घोटाले का आरोप, नगर परिषद के EO रंधीर लाल फरार! गिरफ्तारी के लिए बिहार पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

मुजफ्फरपुर/अररिया: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज नगर परिषद के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी (EO) रंधीर लाल पर ₹2.75 करोड़ की वित्तीय अनियमितता का गंभीर आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शनिवार को उनके आवास और वर्तमान पदस्थापना स्थल फारबिसगंज नगर परिषद कार्यालय में छापेमारी की, लेकिन कार्रवाई से पहले ही वह फरार हो गए।

रातभर चली पुलिस की कार्रवाई

साहेबगंज थाना और फारबिसगंज थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने देर रात उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई का नेतृत्व साहेबगंज थाना के सब-इंस्पेक्टर कुणाल कुमार ने किया। हालांकि, पुलिस को कहीं भी रंधीर लाल नहीं मिले।

GeM पोर्टल पर खरीद में करोड़ों की गड़बड़ी का आरोप

जांच के अनुसार, साहेबगंज नगर परिषद में पदस्थापित रहने के दौरान रंधीर लाल पर GeM पोर्टल के माध्यम से लगभग 3000 स्ट्रीट लाइट, हाई मास्ट लाइट, CCTV कैमरे और रिफ्यूज कॉम्पेक्टर की खरीद में नियमों की अनदेखी कर सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप है।

नगर विकास एवं आवास विभाग की रिपोर्ट के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।

FIR दर्ज, कई धाराओं में मामला

साहेबगंज थाना में कांड संख्या 344/2026 दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(5) और 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोप है कि उन्होंने विभागीय नियमों का उल्लंघन करते हुए खरीद प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं कीं।

गिरफ्तारी से पहले हुए फरार

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कार्रवाई की भनक लगते ही रंधीर लाल फरार हो गए। उनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और संभावित ठिकानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

जांच जारी, गिरफ्तारी के प्रयास तेज

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी वित्तीय दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, रंधीर लाल की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई है और जल्द ही उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    JDU में बढ़ी अंदरूनी कलह! सांसद रामप्रीत मंडल का बड़ा दावा- ‘2 महीने से नीतीश कुमार से मिलने का समय नहीं मिला, सम्राट चौधरी ने 2 मिनट में बुला लिया’

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव पर JDU का बड़ा दावा: ‘NDA जीतेगा 1 लाख वोटों से’, प्रशांत किशोर पर नीरज कुमार का तीखा हमला

    Share Add as a preferred…