बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 150 पदों पर भर्ती, 9 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

पटना: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के अंतर्गत पुलिस अवर निरीक्षक (Sub Inspector) के 150 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 9 जुलाई 2026 से 9 अगस्त 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इतने पदों पर होगी भर्ती

अधिसूचना के अनुसार कुल 150 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

आरक्षण का विवरण इस प्रकार है—

  • अनारक्षित (UR) – 60 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 15 पद
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) – 27 पद
  • अनुसूचित जाति (SC) – 24 पद
  • पिछड़ा वर्ग (BC) – 18 पद
  • पिछड़ा वर्ग महिला (BC Female) – 4 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST) – 2 पद

इसके अलावा बिहार की मूल निवासी महिलाओं को प्रत्येक वर्ग में 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण तथा स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों को 2 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा।

दो चरणों में होगी चयन प्रक्रिया

प्रतियोगी परीक्षा विशेषज्ञ कुमार प्रियांक के अनुसार चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी।

प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)

  • 100 प्रश्न
  • कुल 200 अंक
  • प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का
  • नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी

प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर रिक्तियों के 10 गुना (लगभग 1500 अभ्यर्थी) मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किए जाएंगे।

मुख्य परीक्षा (Mains)

मुख्य परीक्षा एक ही दिन दो पेपरों में आयोजित होगी।

पहला पेपर

  • समय: 3 घंटे
  • 200 प्रश्न
  • 200 अंक
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग

दूसरा पेपर (वर्णनात्मक)

  • समय: 1 घंटा
  • कुल 50 अंक

इसमें शामिल होंगे—

  • हिंदी निबंध – 15 अंक
  • अंग्रेजी निबंध – 15 अंक
  • अंग्रेजी संक्षेपण – 10 अंक
  • हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद – 10 अंक

शारीरिक दक्षता परीक्षा में नहीं होगी दौड़

मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ शामिल नहीं होगी, जिससे सिविल सेवा जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को भी लाभ मिल सकता है।

शारीरिक मापदंड

पुरुष अभ्यर्थी

न्यूनतम लंबाई

  • सामान्य/BC/EBC – 165 सेमी
  • SC/ST – 160 सेमी

सीना (केवल पुरुषों के लिए)

  • सामान्य/BC/EBC – 81 सेमी (बिना फुलाए), 86 सेमी (फुलाकर)
  • SC/ST – 79 सेमी (बिना फुलाए), 84 सेमी (फुलाकर)

महिला अभ्यर्थी

  • न्यूनतम लंबाई – 155 सेमी
  • न्यूनतम वजन – 48 किलोग्राम

शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

  • सामान्य वर्ग (पुरुष): 20 से 37 वर्ष
  • सामान्य महिला/BC/EBC: अधिकतम 40 वर्ष
  • SC/ST (पुरुष एवं महिला): अधिकतम 42 वर्ष

आवेदन शुल्क

सभी पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है।

शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

आवेदन करते समय रखें ध्यान

ऑनलाइन आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को—

  • रजिस्ट्रेशन करना होगा,
  • पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करनी होगी,
  • हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे,
  • आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे।

आवेदन पत्र अंतिम रूप से जमा करने से पहले सभी जानकारियों का सावधानीपूर्वक सत्यापन करना आवश्यक है।

प्रतियोगी परीक्षा विशेषज्ञ कुमार प्रियांक ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का बड़ा एक्शन, ड्यूटी से गायब डॉक्टरों पर सख्ती; निजी क्लिनिक भेजने वालों पर भी होगी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सभी डॉक्टर लौटे ड्यूटी पर; मारपीट और लापरवाही के आरोपों ने बढ़ाया विवाद

    Share Add as a preferred…