सहरसा में देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 महिलाएं, 4 नाबालिग लड़कियां और 4 युवक हिरासत में

सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के भारतीय नगर इलाके में मंगलवार सुबह पुलिस ने कथित देह व्यापार के खिलाफ बड़ी छापेमारी की। साइबर डीएसपी कल्याण आनंद के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), साइबर थाना और सदर थाना की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कई संदिग्ध ठिकानों पर छापा मारा।

कई लोग हिरासत में, आपत्तिजनक सामग्री बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 10 महिलाओं, 4 नाबालिग लड़कियों और 4 युवकों को हिरासत में लिया। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री और संदिग्ध टैबलेट्स भी बरामद किए गए। हालांकि, कार्रवाई के दौरान कुछ लोग मौके से फरार होने में सफल रहे, जिनकी पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

लंबे समय से मिल रही थीं शिकायतें

साइबर डीएसपी कल्याण आनंद ने बताया कि भारतीय नगर इलाके में लंबे समय से अवैध गतिविधियों की गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं। सत्यापन के बाद संयुक्त टीम ने छापेमारी की, जिसमें प्रारंभिक जांच में कथित अवैध गतिविधियों के संचालन के संकेत मिले हैं।

पहले भी हुई थी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले भी इसी इलाके में छापेमारी कर कई मकानों को सील किया गया था। इसके बावजूद दोबारा ऐसी गतिविधियों की सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई।

डीएसपी ने चेतावनी दी कि यदि सील किए गए परिसरों में फिर से अवैध गतिविधियां संचालित होती पाई गईं, तो संबंधित मकान मालिकों और संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

साइबर डीएसपी कल्याण आनंद ने कहा:
“छापेमारी के दौरान कुछ लोग मौके से फरार हो गए हैं। उनकी पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हिरासत में लिए गए सभी लोगों का सत्यापन और पूछताछ जारी है।”

नाबालिगों की विशेष देखभाल

पुलिस ने बताया कि हिरासत में ली गई नाबालिग लड़कियों को विशेष संरक्षण में रखा गया है। सभी लोगों की पहचान, सत्यापन और पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अभियान रहेगा जारी

पुलिस ने कहा कि जिले में मानव तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आम लोगों से भी अपील की गई है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा उम्मीदवार अभिषेक कुमार बोले- विकास और काम के दम पर मांगेंगे जनता का समर्थन

    Share Add as a preferred…

    नितिन नवीन के गढ़ में BJP का नया चेहरा, अभिषेक कुमार संभालेंगे चुनावी कमान

    Share Add as a preferred…