राहुल गांधी के बिहार दौरे पर बीजेपी का हमला, रविशंकर प्रसाद बोले- “जहां जाते हैं, कांग्रेस की लुटिया डूब जाती है”

पटना: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे देश और खासकर बिहार की जनता की नब्ज को नहीं समझते।

“जहां राहुल जाते हैं, कांग्रेस हारती है”

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी का चुनावी दौरा कांग्रेस के लिए शुभ साबित नहीं होता। उन्होंने दावा किया कि जिन राज्यों में राहुल गांधी प्रचार के लिए गए, वहां कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम, महाराष्ट्र और हरियाणा जैसे राज्यों के चुनावी नतीजे इसका उदाहरण हैं।

डीएमके पर भी साधा निशाना

बीजेपी सांसद ने कांग्रेस के सहयोगी दलों का जिक्र करते हुए कहा कि उसकी पुरानी सहयोगी डीएमके भी उससे अलग हो गई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बिहार आने का पूरा अधिकार है, लेकिन जनता उनके दौरे से प्रभावित नहीं होगी।

“बिहार की जनता की नब्ज नहीं जानते”

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर राहुल गांधी और कांग्रेस ने काफी हंगामा किया था, लेकिन उसका कोई राजनीतिक असर नहीं दिखा।

उनका कहना था कि राहुल गांधी बिहार की जनता की सोच और राजनीतिक माहौल को समझने में असफल रहे हैं।

15 जुलाई को बिहार आएंगे राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अब 15 जुलाई को बिहार दौरे पर आएंगे। पहले उनका कार्यक्रम 11 जुलाई को प्रस्तावित था, जिसे बाद में बदल दिया गया।

छात्रों के साथ करेंगे संवाद

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार राहुल गांधी पटना में एक छात्र सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों और युवा कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

इसके अलावा उनके मुसल्लहपुर हाट क्षेत्र में पैदल मार्च करने की भी चर्चा है। यह इलाका पटना का प्रमुख कोचिंग हब माना जाता है, जहां खान सर सहित कई बड़े शैक्षणिक संस्थान संचालित होते हैं।

राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुटी है, वहीं बीजेपी भी इसे लेकर लगातार राजनीतिक हमले कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के ‘242 विधायकों पर भारी पड़ूंगा’ बयान पर बीजेपी का पलटवार, मनन मिश्रा बोले- “पहले जमानत बचा लें”

    Share Add as a preferred…

    पटना हाईकोर्ट में सरकारी वकीलों की बहाली का नया नोटिस जारी, योग्य अधिवक्ताओं से आवेदन आमंत्रित

    Share Add as a preferred…