बिहार के 5 जिलों में अब होंगे दो-दो एसपी: सरकार ने तय किया क्षेत्राधिकार, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

पटना: बिहार सरकार ने कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्य के 5 संवेदनशील जिलों में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नए पद सृजित किए हैं। इन जिलों में अब एक से अधिक एसपी स्तर के अधिकारी कार्य करेंगे। संभावित प्रशासनिक भ्रम और अधिकार क्षेत्र के टकराव से बचने के लिए गृह विभाग ने समय रहते इनके कार्यक्षेत्र का भी निर्धारण कर दिया है।

इन 5 जिलों में बने नए पद

सरकार ने जिन जिलों में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) का पद सृजित किया है, वे हैं—

  • पूर्वी चंपारण (मोतिहारी)
  • समस्तीपुर
  • मधुबनी
  • वैशाली
  • सिवान

अब इन जिलों के मौजूदा एसपी वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के रूप में कार्य करेंगे, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों की जिम्मेदारी नवसृजित एसपी (ग्रामीण) संभालेंगे।

किस जिले में किस क्षेत्र की जिम्मेदारी?

पूर्वी चंपारण (ग्रामीण एसपी):

  • पकड़ीदयाल एसडीपीओ
  • रक्सौल एसडीपीओ
  • सिकरहना अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाने

समस्तीपुर (ग्रामीण एसपी):

  • रोसड़ा
  • दलसिंहसराय
  • पटोरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क्षेत्र के सभी थाने

मधुबनी (ग्रामीण एसपी):

  • झंझारपुर
  • बेनीपट्टी
  • जयनगर
  • फुलपरास अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाने

वैशाली (ग्रामीण एसपी):

  • महुआ
  • महनार
  • लालगंज क्षेत्र के सभी थाने

सिवान (ग्रामीण एसपी):

  • महाराजगंज
  • मैरवा
  • आंदर अंचल के सभी थाना क्षेत्र

पूर्वी चंपारण में रहेगा विशेष प्रावधान

गृह विभाग के आदेश के अनुसार अरेराज और चकिया पुलिस अनुमंडल से संबंधित दर्ज मामलों का सुपरविजन पहले की तरह वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) ही करेंगे।

कानून-व्यवस्था होगी और मजबूत

सरकार का मानना है कि संवेदनशील और बड़े जिलों में एसपी (ग्रामीण) की तैनाती से पुलिस प्रशासन पर बढ़ते कार्यभार में कमी आएगी, ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और निगरानी बेहतर होगी तथा कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी ढंग से संभाला जा सकेगा।

  • ये भी पढ़े..

    पूर्वी चंपारण: वाटर पार्क परियोजना पर बढ़ा विवाद, जमीन बचाने सड़क पर उतरे किसान; सुधाकर सिंह ने सरकार को दी चेतावनी

    Share Add as a preferred…

    मेदांता अस्पताल पहुंचे अनंत सिंह, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव का जाना हाल, पेसमेकर इंप्लांट के बाद डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

    Share Add as a preferred…